क्या ओवैसी की पार्टी से जेल में बंद अतीक अहमद का बेटा उमर लड़ेगा UP चुनाव? AIMIM नेता का बड़ा बयान आया सामने

Umar Ahmed News: लखनऊ जेल में बंद अतीक अहमद के सबसे बड़े बेटे उमर अहमद के UP विधानसभा चुनाव 2027 लड़ने की अटकलों पर AIMIM के प्रयागराज महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद का बयान आया है. उन्होंने कहा कि यदि उमर पार्टी से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव देते हैं, तो हाईकमान उस पर विचार करेगा.

ADVERTISEMENT

2027 में चुनाव लड़ेगा अतीक अहमद का बेटा उमर?
2027 में चुनाव लड़ेगा अतीक अहमद का बेटा उमर?
Google CTA

Atiq Ahmed Son Umar Ahmed News: उत्तर प्रदेश की राजनीति में अतीक अहमद के परिवार को लेकर एक बार फिर बड़ी सियासी हलचल शुरू हो गई है. लखनऊ जेल में बंद अतीक अहमद के सबसे बड़े बेटे उमर अहमद के आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 लड़ने की अटकलों के बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का आधिकारिक बयान सामने आया है. प्रयागराज में AIMIM के महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद ने यूपी तक से खास बातचीत में कहा कि अगर उमर अहमद पार्टी से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखते हैं, तो पार्टी हाईकमान उस पर गंभीरता से विचार करेगा.