UP Politics: सरधना में बीजेपी के सामने धर्मसंकट! क्या फिर संगीत सोम पर दांव खेलेगी पार्टी या कटेगा टिकट?
पश्चिमी यूपी की चर्चित सरधना सीट पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्मा गया है, जहां सपा के मौजूदा विधायक अतुल प्रधान और बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Atul Pradhan Vs Sangeet Som
Atul Pradhan Vs Sangeet Som: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित और हॉट सीटों में से एक मेरठ की सरधना विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर सियासी गर्माहट अभी से बढ़ने लगी है. सरधना की राजनीति की बात होते ही दो प्रमुख नाम-सपा के मौजूदा विधायक अतुल प्रधान और बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम-चर्चा के केंद्र में आ जाते हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में अतुल प्रधान ने दो बार के बीजेपी विधायक संगीत सोम को हराकर बड़ा उलटफेर किया था.
