Ayodhya : सुहागरात के वो 3 घंटे...ऐसा क्या हुआ कि दूल्हा-दुल्हन का शव इस हाल में मिला, सामने आया बड़ा अपडेट
सुहागरात में पति-पत्नी थे. घर की कुंडी भीतर से बंद थी. तीसरा और कोई नहीं थी. फिर शादी में खुश नजर आ रहे और एक डांस कर खुशियां बना रहे इस जोड़े के बीच ऐसा क्या हुआ कि एक दूसरे की जान के प्यासे बन गए.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: यूपी तक.
अयोध्या में एक ऐसी घटना घट गई जिसने सबको सन्न कर दिया है. शादी के बाद सुहागरात की सुबह का मंजर दहला देने वाला था. परिजनों ने जब ये नजारा देखा तो उनका कलेजा बैठ गया. रो-रोकर पूरे परिवार का बुरा हाल हो गया. शादी के घर में ही नहीं बल्कि पूरे गांव में सन्नाटा छा गया. दुल्हन के मायके में सब रोने लगे. पिता ने जिस बेटी को बड़े नाज से पाला था. उसकी शादी कर घर से विदा किया, उसका शव शादी के अगले ही दिन ससुराल से बाहर निकला. ये नजारा ऐसा था कि कलेजा फट जाए.