5 लाख जमा और संघ से बाहर... राम मंदिर चढ़ावा विवाद केस में अयोध्या बार एसोसिएशन के वकीलों ने ये क्या फैसला ले लिया?

Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है. बार एसोसिएशन ने ऐलान किया है कि कोई भी स्थानीय वकील आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा. इतना ही नहीं, केस लड़ने वाले वकील पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने और संघ से बाहर करने की चेतावनी भी दी गई है.

ADVERTISEMENT

 चढ़ावा विवाद में अयोध्या बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला
चढ़ावा विवाद में अयोध्या बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला
google news

Ram Mandir Chadhawa Vivad: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में सोमवार को एक नया मोड़ आ गया है. दरअसल, सोमवार को आरोपियों की ज्यूडिशियल कस्टडी को लेकर जिला कोर्ट में पेशी होनी थी. लेकिन इससे ठीक पहले अयोध्या बार एसोसिएशन ने एक बहुत बड़ी बैठक बुलाई है. इस बैठक में एसोसिएशन ने मेंबरर्स ने एक बड़ा फैसला लिया है. इस बारे में जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से तय किया है कि अयोध्या का कोई भी वकील कथित चंदा चोरी के आरोपियों के पक्ष में पैरवी नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि वकील आरोपियों को सजा दिलाने के लिए उनके खिलाफ खड़े होंगे.