राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच नोटों की गिनती की एक Exclusive तस्वीर आई सामने, SIT जांच के बीच बढ़ी हलचल!

Ram Temple Donation Controversy: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच दान राशि की गिनती से जुड़ी एक एक्सक्लूसिव तस्वीर सामने आने के बाद हलचल और तेज हो गई है. SIT लगातार जांच में जुटी है और अब सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और ट्रस्ट प्रबंधन से जुड़े लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है. जानिए पूरे विवाद और जांच की ताजा अपडेट.

ADVERTISEMENT

Ram Temple Donation Controversy
Ram Temple Donation Controversy
google news

अयोध्या राम मंदिर इन दिनों चढ़ावा विवाद के कारण सुर्खियों में बना हुआ है. बताया जा रहा है श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में चढ़ाए जा रहे दान में पिछले काफी लंबे समय से चोरी की जा रही थी और यहां तक की सबूत ना मिले इसलिए सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट कर दिए है. इसी बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए एक SIT का गठन किया गया है, जो कि लगातार इस मामले से जुड़े हर लोग और हर चीज की बारीकी से जांच कर रही है. इसी बीच राम मंदिर में दान राशि की गिनती से जुड़ी हुई एक एक्सक्लूसिव तस्वीर सामने आई है, जिसने हलचल बढ़ा दी है. विस्तार से जानिए पूरा मामला.