'सच्ची श्रद्धा से जिन्होंने दान नहीं दिया, उनका पैसा चोरी हो गया' राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच सतीश महाना का बयान हुआ वायरल
Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उन्होंने कहा, 'सच्ची श्रद्धा से जिन्होंने दान नहीं दिया, उनका पैसा चोरी हो गया.' इस बयान के बाद कांग्रेस समेत विपक्ष ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मुद्दे पर सवाल उठाए हैं.
ADVERTISEMENT

Satish Mahana Viral Video
अयोध्या के राम मंदिर से सामने आए चढ़ावा चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस मामले ने अब सियासी रंग भी ले लिया है और लगातार बयानबाजी हो रही है. इसी बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक सतीश महाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दान चोरी को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं. सतीश महाना वीडियो में साफ कह रहे हैं, 'सच्ची श्रद्धा से जिन्होंने दान नहीं दिया, उनका पैसा चोरी हो गया'. अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जोड़ते हुए सवाल उठाए है. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
