'जो भी पाप किया है, उसको...' राम मंदिर चढ़ावा विवाद में रवि किशन का आया बयान, सपा पर बोला हमला

Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या राम मंदिर के कथित चढ़ावा घोटाले की जांच तेज हो गई है. तीसरे दिन भी एसआईटी ने रिकॉर्ड, सीसीटीवी और संदिग्धों से पूछताछ जारी रखी. इस बीच भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा कि दोषी कोई भी हो, उसे कड़ी सजा मिलेगी. मामला अब प्रदेश की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन चुका है.

ADVERTISEMENT

राम मंदिर कथित चढ़ावा घोटाले पर भड़के रवि किशन
राम मंदिर कथित चढ़ावा घोटाले पर भड़के रवि किशन
Google CTA

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले ने उत्तर प्रदेश की सियासत में भारी उबाल ला दिया है. विपक्ष इस मुद्दे को लेकर योगी सरकार को घेरने में जुटा है. वहीं अब इस मामले में गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन का बयान सामने आया है. दरअसल, बलिया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया ने रवि किशन से राम मंदिर चढ़ावा घोटाले को लेकर सवाल किया, तो वे भड़क गए.