Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट पर भड़के महंत धर्मदास, चंपत राय को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित घोटाले के आरोपों पर एसआईटी (SIT) ने 140 पन्नों की जांच रिपोर्ट पूरी कर ली है जो जल्द ही सीएम योगी को सौंपी जाएगी. इस बीच, अयोध्या के वरिष्ठ संत महंत धर्मदास ने ट्रस्ट और चंपत राय पर तीखा हमला बोलते हुए मंदिर की मौजूदा व्यवस्था को बदलने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला
google news

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेरफेर और घोटाले के आरोपों ने इस समय पूरे देश में तहलका मचा रखा है. इस पूरे मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी तफ्तीश पूरी कर ली है. सूत्रों के मुताबिक, SIT ने 140 पन्नों की एक विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार की है जो जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने पेश की जाएगी. इस बीच, SIT की जांच से छनकर आ रही खबरों ने अयोध्या के साधु-संतों के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.