Ram Mandir Case: चंदा चोरी मामले में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से पुलिस ने की पूछताछ, पूछे गए ये सवाल!
अयोध्या राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामले में एसआईटी (SIT) और पुलिस ने ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से लंबी पूछताछ कर सुरक्षा और ऑडिट सिस्टम पर कई बड़े सवाल पूछे हैं. इस हाई-प्रोफाइल केस में मुख्य आरोपी टिन्नू यादव के हॉस्टल से पुलिस अब तक करीब 23 लाख रुपये की भारी नकदी बरामद कर चुकी है.
ADVERTISEMENT

राम मंदिर मामला
राम मंदिर के चढ़ावे में हुई कथित हेरफेर और चोरी के मामले ने देश भर के राम भक्तों को झकझोर कर रख दिया है. इस हाई-प्रोफाइल मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और स्थानीय पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और मंदिर ट्रस्ट के पूर्व करीबी टिन्नू यादव को लेकर एक ऐसा बड़ा खुलासा किया है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. पुलिस की टीम जब टिन्नू यादव को साथ लेकर उसके गुप्त ठिकानों की तलाशी लेने पहुंची, तो वहां से लाखों रुपये की नकदी बरामद हुई है.