राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा! ड्राइवर टिन्नू यादव के हॉस्टल से मिले 23 लाख कैश, अयोध्या केस में बढ़ता जा रहा सस्पेंस

Ram Mandir Chadhawa Mamla: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव के हॉस्टल पर पुलिस की छापेमारी में भारी नकदी मिली है. एसआईटी की रिपोर्ट के बाद आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

टिन्नू यादव के हॉस्टल से बरामद हुए 23 लाख
टिन्नू यादव के हॉस्टल से बरामद हुए 23 लाख
google news

Ayodhya Ram Mandir Donation: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में आने वाले चढ़ावे की चोरी के मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस पूरे केस में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सीसीटीवी फुटेज की जांच और आरोपियों से पूछताछ के बाद मंदिर के कुछ कर्मचारियों और एक पुलिस अधिकारी की भूमिका भी कथित तौर पर संदिग्ध पाई गई है. सीसीटीवी कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. इसके साथ ही यूपी पुलिस के वालिस डिपार्टमेंट के आरएमओ अर्जुन देव की भूमिका पर भी रिपोर्ट में सवाल उठाए गए हैं.