राम मंदिर चढ़ावे के कथित चोरी मामले में SOG का बड़ा एक्शन...एक युवक हिरासत में, गोबर से बरामद हुए 10 लाख रुपये
Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के दान से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले में जांच तेज हो गई है. SOG ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जिसके घर से गोबर में छिपाए गए 10 लाख रुपये बरामद होने का दावा किया गया. अब SIT पूरे मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Ayodhya Ram Mandir News
Ayodhya Ram Mandir Donation News: अयोध्या के भव्य राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित किए गए दान में वित्तीय अनियमितताओं का मामले में कार्रवाई तेज हो गई है. अब मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई हैं. इस बीच SOG ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस ने रुदौली के शुजागंज क्षेत्र के रहने वाले लव कुश मिश्र नाम के युवक को पकड़ा है.