हमें सरकार पर... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आ गया ट्रस्ट का बयान, जानें क्या कहा
अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में हेरफेर के आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT का गठन किया है. वहीं, मामले पर पहली बार आधिकारिक बयान देते हुए ट्रस्ट ने कहा कि सच सामने लाने और श्रद्धालुओं का संशय दूर करने के लिए उन्होंने खुद इस निष्पक्ष जांच की मांग की थी.
ADVERTISEMENT

राम मंदिर
देश के सबसे बड़े और भव्य आस्था के केंद्र अयोध्या राम मंदिर से भगवान रामलला के दरबार में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के चढ़ावे की राशि में हेरफेर का मामला इतना गंभीर हो चुका है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर दिया है. इस पूरे विवाद पर अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक बेहद बड़ा बयान जारी किया है. चलिए समझते हैं कि आस्था के इस केंद्र में आखिर चल क्या रहा है और 18 हजार की नौकरी करने वाले कर्मचारियों का इस पूरे खेल से क्या कनेक्शन है.