मोहम्मद अली से फिर बने आयुष मलिक?... शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले में अब इस वायरल वीडियो ने सबको चौंकाया

Ayush Malik Shamli Conversion Case: शामली के चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में नया मोड़ आ गया है. इस्लाम अपनाकर मोहम्मद अली बने आयुष मलिक की अब सनातन धर्म में घर वापसी हो गई है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह घर के मंदिर में पूजा करते और परिवार से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं.

ADVERTISEMENT

 आयुष मलिक के वीडियो ने बढ़ाई हलचल
आयुष मलिक के वीडियो ने बढ़ाई हलचल
google news

Ayush Malik Viral Video: उत्तर प्रदेश के शामली में मेडिकल करोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के चर्चित धर्मांतरण मामले में देर रात एक नया मोड़ आ गया है. कुछ समय पहले इस्लाम अपनाकर मोहम्मद अली बने आयुष मलिक की अब सनातन धर्म में घर वापसी हो गई है. सोशल मीडिया पर आयुष का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें आयुष अपने घर के मंदिर में पूजा-पाठ करते और परिजनों से आशीर्वाद लेते नजर आ रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद आयुष के पिता ने भी अपने बेटे की घर वापसी की पुष्टि कर दी है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की 'न्यूज तक' पुष्टि नहीं करता है. फिलहाल, इस घटनाक्रम पर अभी आयुष खुद खुलकर सामने नहीं आया है.