'I am on Mission'... आयुष मलिक के घर मिली डायरी में लिखी ये रहस्यमयी लाइन, आखिर किस मिशन की हो रही थी बात? जांच में जुटी पुलिस
Ayush Malik Conversion Case: शामली के चर्चित धर्मांतरण मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस को आयुष मलिक के घर से एक डायरी और बड़ा चाकू मिला है. डायरी में लिखे 'I am on Mission' ने जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. इसी बीच आयुष का घर वापसी वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

मोहम्मद अली बने आयुष के घर से मिली डायरी.
Ayush Malik Shamli Conversion Case: उत्तर प्रदेश के शामली में चर्चीत धर्म परिवर्तन मामले में आयुष मलिक से मोहम्मद अली बने केस में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, पुलिस को जब आयुष मलिक के मोहम्मद अली बनने की जानकारी मिली तो पुलिस ने उसके घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस सर्च के दौरान पुलिस को घर से एक बड़ा चाकू, दो फोन बरामद हुए थे. इसके साथ ही घर से एक डायरी भी मिली थी जिसके पन्ने पर कुछ ऐसा लिखा था जिसने सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के होश उड़ा दिए.