आजमगढ़: 7 शादियां कर चुके 55 साल के 'दूल्हे राजा' अब 8वीं की तैयारी में, रोकने के लिए थाने पहुंचा बेटा!

UP Viral News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 55 वर्षीय अमरजीत मौर्या अब तक 7 शादियां कर चुके हैं और अब 8वीं शादी की तैयारी में हैं. इस बारात को रोकने के लिए उनका नाबालिग बेटा खुद थाने पहुंच गया और पुलिस से गुहार लगाई. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

UP Viral News
UP Viral News
google news

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई. यहां एक 55 वर्षीय शख्स की 'शादी की सनक' ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है. यह शख्स अब तक सात शादियां कर चुका है और अब आठवीं शादी करने की तैयारी में है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस बारात को रोकने के लिए कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना नाबालिग बेटा थाने पहुंच गया है. विस्तार से जानिए इस मामले की पूरी कहानी.