Azamgarh Murder Case: 'पंडितों से मांगा आधार कार्ड और...', आरोपी अरविंद सिंह की मां ने बताई उस खौफनाक शाम की पूरी कहानी, जानें कैसे शुरू हुआ था विवाद
Azamgarh Murder Case: आजमगढ़ में महामृत्युंजय जाप के दौरान हुई खौफनाक वारदात का पूरा सच आरोपी अरविंद सिंह की चश्मदीद मां ने बयां किया है. घर में चल रही पूजा के बीच आधार कार्ड मांगने से शुरू हुआ विवाद गोलियों की तड़तड़ाहट में बदल गया. जानिए कैसे पत्नी, पुजारियों और मासूमों पर गोलियां बरसाने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर हुआ.
ADVERTISEMENT

आरोपी की चश्मदीद मां ने बताई उस खौफनाक शाम की पूरी कहानी
Azamgarh Murder Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया. आरोप है कि अरविंद सिंह ने धार्मिक अनुष्ठान के दौरान अपनी पत्नी और दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना में उसके 10 साल के बेटे की भी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने तीन बच्चों को घर के अंदर बंधक बना लिया. करीब 8 घंटे तक घर के बाहर पुलिस का घेरा रहा और अंदर आरोपी हथियार लेकर बैठा था. पुलिस ने कई घंटे तक बातचीत के जरिए उसे समझाने और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना.
