Azamgarh Murder Case: नशा, अकेलापन और दिमागी अस्वस्थता... जानिए ग्रामीणों ने आरोपी अरविंद सिंह के बारे में क्या बताया

Azamgarh Murder Case: आजमगढ़ के अतरौलिया में तीन लोगों की हत्या करने वाले आरोपी अरविंद सिंह को लेकर ग्रामीणों ने बड़े खुलासे किए हैं. गांव वालों के मुताबिक भाई के कत्ल के बाद से अरविंद मानसिक रूप से परेशान रहता था और गांजा-भांग का नशा करता था. बच्चों को बंधक बनाए जाने के बाद मौके पर कमांडो फोर्स बुलाई गई.

ADVERTISEMENT

अरविंद को लेकर ग्रामीणों ने किए चौंकाने वाले दावे
अरविंद को लेकर ग्रामीणों ने किए चौंकाने वाले दावे
Google CTA

Azamgarh Murder Case: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के शंभूपुर गांव में घटना ने सभी को हैरान कर दिया है. यहां घर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के चौथे दिन अचानक अरविंद सिंह नाम के शख्स ने अपनी पत्नी और पूजा करा रहे पुजारियों पर गोलियां चला दीं. इस सनसनीखेज वारदात में तीन लोगों की जान चली गई. इस बीच अब घटना के बाद आरोपी अरविंद सिंह को लेकर उसके गांव के लोगों ने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं.