आजमगढ़ में आधी रात खौफनाक मंजर! पूजा के दौरान 4 हत्याएं, बच्चों को बनाया ढाल, फिर पुलिस ने ऐसे किया एनकाउंटर...

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पूजा के दौरान विवाद में पत्नी, दो पुजारियों और बेटे की हत्या करने वाले आरोपी अरविंद सिंह को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. 8 घंटे चले बंधक संकट के बाद पुलिस ने स्टेन ग्रेनेड का इस्तेमाल कर बाकी बच्चों को सुरक्षित निकाला.

ADVERTISEMENT

azamgarh
azamgarh
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में पूजा-पाठ के दौरान आपसी विवाद ने भयानक रूप ले लिया. इसके बाद एक सिरफिरे शख्स ने अपनी पत्नी, दो पुजारियों और अपने 10 साल के मासूम बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी.