1 महिला और 3 आशिक फिर तीन ने मिलकर... अवैध संबंधों वाली बागपत की ये कहानी कर देगी आपको हैरान
UP News : उत्तर प्रदेश के बागपत में एक सनसनीखेज हत्या ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. एक युवक को उसके ही दोस्तों ने शराब पिलाकर नशे में धुत किया और फिर ईंटों से मारकर हत्या कर दी. जांच में सामने आया कि पत्नी से अवैध संबंध इस वारदात की वजह बने, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
ADVERTISEMENT

UP News
Baghpat Murder Case: बागपत उत्तर प्रदेश के बागपत जिले एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने मानवीय रिश्तों और दोस्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक महिला के तीन आशिकों ने मिलकर अपने ही दोस्त की सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार दोस्त उनके प्रेम संबंधों के रास्ते का कांटा बन रहा था. अब पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है.