बागपत: बारात लेकर पहुंचे दूल्हे सुबोध को 'चढ़त' से पहले ट्रक ने कुचला, मच गई चीख-पुकार

बागपत में चढ़त से पहले बड़ा हादसा, बग्गी पर चढ़ने ही वाला था दूल्हा तभी तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर दिया. मौत के बाद मचा कोहराम. जहां बज रही थी शहनाई वहां फैल गया मातम.

ADVERTISEMENT

 Baghpat groom accident, Groom killed by truck, Baghpat tragic wedding, Groom death before baggi, Baghpat latest news
तस्वीर. अस्पताल में परिजन, दाएं मृतक दूल्हे की फाइल फोटो.
google news

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कुछ ऐसा हो गया जो वहां लोग कभी भूल नहीं पाएंगे. सरूरपुर की नेहा की शादी होने वाली थी. बारात दरवाजे पर पहुंच चुके थे. सभी ने जलपान कर लिया था. अब द्वार-पूजा के लिए चढ़त की तैयारी थी. इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूल्हे की जिंदगी ही ले ली. वो नेहा जो हाथों में महंदी लगाकर 16 श्रृंगार कर होने वाले पति के दरवाजे पर आने का इंजतार कर रही थी उसे जब ये खबर मिली तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.