बागपत: अफेयर में दो दोस्तों का कत्ल, शवों पर बिछा दीं टाइल्स... फिर भिखारी बनकर कोलकाता में छिपा बाबा, ऐसे पकड़ा गया
Baghpat News: बागपत के चांदी नगर क्षेत्र स्थित लहचोड़ा गांव के गणेश मंदिर में हुए चर्चित अंकित-इसरार दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी महंत नरेशनाथ गिरफ्तार हो गया है. आरोपी ने हत्या के बाद शवों को मंदिर में दफनाकर ऊपर से टाइल्स बिछा दी थीं. पुलिस ने 25 हजार के इनामी बाबा को कोलकाता से भिखारी के भेष में गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT

बागपत के चर्चित हत्याकांड में बाबा बेनकाब.
Baghpat double murder case: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. चांदी नगर थाना क्षेत्र के लहचोड़ा गांव स्थित गणेश मंदिर में हुई दो युवकों की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. हत्या के बाद शवों को मंदिर परिसर में ही दफनाकर ऊपर से टाइल्स बिछा दी गई थीं. पुलिस ने इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और 25 हजार रुपये के इनामी महंत नरेशनाथ को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अपना हुलिया बदलकर एक मंदिर के बाहर भिखारी बनकर रह रहा था.
