'ये मेरा आशिक है'...बगपत में प्रेमी की शादी में पहुंची प्रेमिका ने दिखाई ऐसी तस्वीरें कि दुल्हन के उड़ गए होश, फिर हुआ ये सब
Baghpat wedding drama: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक शादी उस वक्त हंगामे में बदल गई जब मंडप में बैठे दूल्हे के सामने उसकी कथित प्रेमिका पहुंच गई. युवती ने सबके सामने सात साल पुराने रिश्ते का दावा करते हुए तस्वीरें दिखाईं. आरोप-प्रत्यारोप के बीच दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा.
ADVERTISEMENT

7 साल का इश्क 7 फेरों पर पड़ा भारी (सांकेतिक तस्वीर)
Baghpat marriage controversy: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निवाड़ा गांव में एक घर से तेज गानों की धुन और ढोल-नगाड़ों की आवाज़ गूंज रही थी. आंगन में कोई डांस कर रहा था तो कोई शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था. मौका था बारात के स्वागत का. मुजफ्फरनगर से दूल्हा वंश सेहरा बांधकर बारात लेकर यहां पहुंचा था और लड़की पक्ष ने भी बारातियों का जोरदार स्वागत किया. शुरुआती रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा मंडप में बैठकर दुल्हन का इंतजार करने लगा.