'मां...आपको मेरी याद नहीं आती...' बेटी के फोन पर बेंगलुरु से आई मनीष पति की खौफनाक साजिश का शिकार हो गई
Manisha Murder Case: बागपत में एक पति ने पत्नी को जन्मदिन मनाने के बहाने घर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी. आरोप है कि बेटी से फोन करवाकर मां को बुलाया गया. पत्नी बेंगलुरु से बच्चों के साथ खुशियां मनाने आई थी, लेकिन घर के अंदर उसका इंतजार मौत कर रही थी.
ADVERTISEMENT

पत्नी की हत्या कर आरोपी पति ने पुलिस को खुद दी सूचना.
Baghpat Murder Case: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक पति ने पत्नी के जन्मदिन से पहले ही खौफनाक साजिश रच उसकी जान ले ली. साजिश में आपनी मासूम को मोहरा बनाया. पति ने बेटी से मां को फोन कराया. बेटी ने फोन पर मां से कहा- 'मां आपको मेरी याद नहीं आती'. बेटी की जुबान से ये शब्द सुनते ही मनीषा बेंगलुरु से बागपत चली आई. वो बच्चों के साथ 24 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने की योजना के साथ आई थी. वो बेटी से मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड थी. पर उसे क्या पता था कि जिस घर में वो इतनी सारी खुशियां समेटने जा रही है वहां मौत उसका इंतजार कर रही है. जैसे ही मनीषा घर में एंटर हुई तो पति उसपर टूट पड़ा. उसने साइकिल से चेन से बने एक हथियार की मदद से पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया.
