'घर के पीछे गिरी ईरानी मिसाइल'..बहरीन में रह रहे हरियाणा के असीम ने सुनाई तबाही की पूरी कहानी, वीडियो में दिखाया मंजर

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच बहरीन में फंसे एक भारतीय युवक ने युद्ध के भयावह मंजर का खुलासा किया है. युवक के मुताबिक, सुबह अचानक अलर्ट आया और फिर मिसाइलों के धमाकों से धरती हिल गई. चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है और लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में भाग रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Indian Resident in Bahrain
Indian Resident in Bahrain
google news

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग का असर अब पड़ोसी देशों में भी साफ दिखने लगा है. बहरीन में रह रहे हरियाणा के रहने वाले असीम (आईटी प्रोफेशनल) ने अपनी आंखों देखी दास्तां साझा की है. उन्होंने बताया कि किस तरह शनिवार की सुबह अचानक मंत्रालय से एक अलर्ट जारी हुआ और उसके ठीक 15 मिनट बाद भारी धमाकों की आवाजें सुनाई देने लगीं. असीम पिछले 3 सालों से बहरीन में कार्यरत हैं और इस समय वह मौत के साये के बीच अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.