प्रेमी ने किया शादी से इनकार तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, फिर जो हुआ...बलिया से सामने आया हाई-वोल्टेज ड्रामा का वीडियो
Ballia Viral Video: यूपी के बलिया में प्रेमी द्वारा शादी से इनकार करने पर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिसके बाद घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा. पुलिस की समझाइश और प्रेमी के मौके पर पहुंचने के बाद युवती नीचे उतरी. जानें पूरी घटना, वीडियो और पुलिस की कार्रवाई.
ADVERTISEMENT

Ballia Viral Video
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक फिल्मी अंदाज वाला हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जहां एक लड़की अपने प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. घटना सुखपुरा थाना क्षेत्र के सुखपुरा कस्बे की है, जहां अचानक एक युवती को ऊंचे टावर पर चढ़ा देख लोगों के होश उड़ गए. देखते ही देखते टावर के नीचे ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को संभालने के लिए माइक का सहारा लिया और घंटों तक युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास किया.