अश्लील वीडियो दिखाकर प्रेमी करता था ब्लैकमेल, फिर प्रेमिका ने टॉयलेट क्लीनर से...आजमगढ़ के पंकज के मर्डर की ये कहानी कर देगी सन्न
बलिया के रसड़ा में लोहटा के जंगल में मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. प्रेम प्रसंग और आपत्तिजनक फोटो के विवाद में पंकज गुप्ता की बेरहमी से हत्या की गई थी. पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने चेहरे पर टॉयलेट क्लीनर डाल दिया था. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT

Ballia murder case
Ballia murder case: उत्तर प्रदेश के बलिया में बीते 10 फरवरी को एक अज्ञात युवक का शव मिला. शव की स्थिति ऐसी थी कि उसे पहचान पाना मुश्किल हो रहा था. पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर पा रही थी. ऐसे में उसने नियमानुसार 72 घंटे तक पहचान का इंतजार किया और फिर रीति रिवाज के साथ शव का अंतिम संस्कार कर दिया. बाद में जांच के दौरान मृतक की पहचान आजमगढ़ निवासी पंकज गुप्ता के रूप में हुई. जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को वारदात में प्यार, अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल और फिर कत्ल की बात पता चली. जांच में सामने आया कि पंकज की हत्या के पीछे उसकी प्रेमिका का हाथ होने की बात सामने आई. इसे बाद पंकज की हत्या का वो राज खुला जिसने सभी को हैरान कर दिया.