बलिया में रिटायर्ड CRPF जवान की हत्या, भाई पर भी हमला, मां का रो-रोकर बुरा हाल... जानें किस बात को लेकर हुआ विवाद?

CRPF Jawan Amrendra Singh Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान अमरेंद्र सिंह की पड़ोसी परिवार ने चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी. हमले में उनका भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

ADVERTISEMENT

बलिया में दिल दहला देने वाली वारदात!
बलिया में दिल दहला देने वाली वारदात!
Google CTA

Ballia CRPF Jawan Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां इसी साल सीआरपीएफ से वीआरएस लेकर लौटे रिटायर्ड जवान अमरेंद्र सिंह की पड़ोसी परिवार ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस हमले में अमरेंद्र सिंह का छोटा भाई मंजेश सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में वाराणसी के बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में वेंटिलेटर पर रखा गया है.