'DM साहब मेरी 7 मई को शादी है और...' बांदा में शादी से पहले दुल्हन पहुंची DM ऑफिस फिर करने लगी ये मांग, देखें वीडियो
UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दुल्हन की शादी से पहले LPG सिलेंडर न मिलने की समस्या ने सबको चौंका दिया. शादी की पूरी तैयारी के बावजूद खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया. परेशान दुल्हन अपने पिता के साथ DM ऑफिस पहुंची, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए.
ADVERTISEMENT

UP News
Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में होने वाली एक शादी इन दिनों चर्चाओं में है. यहां नीलम नामक एक महिला की शादी 7 मई के दिन होनी है. इसके लिए उनके परिवार ने सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं. मसलन शादी के कार्ड छप चुके हैं, गहने-कपड़ों की खरीदारी हो चुकी है मेहमानों को न्योता पहुंच चुका है. लेकिन इन सब के बीच अब उनके सामने एक मुसीबत आ पड़ी है. शादी के लिए तो सभी जरूरी चीजों का इंतेजाम हो चुका है, लेकिन LPG गैस सिलेंडर न मिलने के कारण उनके सामने खाना बनाने का संकट खड़ा हो गया है. ऐसे में परेशान होकर उन्होंने अब ऐसा कदम उठाया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.