बाराबंकी: 18 घंटे तक पेड़ के नीचे दबी रहीं 55 वर्षीय चौरासा देवी, फिर परिजनों ने ऐसे खोज निकाला

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में तेज बारिश और भीषण तूफान का कहर देखने को मिला. खेत देखने गई 55 वर्षीय महिला चौरासा देवी के ऊपर विशालकाय अर्जुन का पेड़ गिर गया, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. महिला का शव 18 घंटे तक पेड़ के नीचे दबा रहा. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ADVERTISEMENT

बाराबंकी में बारिश का तांडव, पेड़ गिरने से महिला की मौत!
बाराबंकी में बारिश का तांडव, पेड़ गिरने से महिला की मौत!
Google CTA

Barabanki Heavy Rain Tragedy News: उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज आंधी का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. बाराबंकी जिले में कुदरत का ऐसा कहर बरपा कि एक परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं. खेत देखने गई 55 वर्षीय महिला चौरासा देवी के ऊपर तेज तूफान के दौरान विशालकाय पेड़ गिर गया. पेड़ के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उनका शव करीब 18 घंटे तक पेड़ के नीचे दबा रहा.