उत्तरप्रदेश: बाराबंकी जेल में महिला बंदी HIV पॉजिटिव, जांच के बाद मचा हड़कंप
बाराबंकी जिला जेल में स्वास्थ्य जांच के दौरान एक महिला बंदी HIV संक्रमित मिली है. महिला को इलाज के लिए लखनऊ KGMU के ART सेंटर से जोड़ा गया है. स्वास्थ्य विभाग उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहा है. जांच अभियान में चार बंदियों में टीबी भी मिली. 2019 में 26 HIV मामले सामने आए थे.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिला कारागार में एक महिला बंदी के HIV संक्रमित मिलने के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. महिला की जेल में हुई स्वास्थ्य जांच के दौरान HIV रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.
