बाराबांकी में जयमाल के दौरान नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन को मारी लात, फिर जो हुआ उसका वीडियो आया सामने

Barabanki Wedding Incident: बाराबंकी के गणेशपुर इलाके में जयमाल के दौरान नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन को सबके सामने लात मार दी, जिसके बाद शादी समारोह में जमकर हंगामा और मारपीट हुई. दहेज को लेकर विवाद बढ़ा, कुर्सियां चलीं और कई लोग घायल हो गए. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दुल्हन ने आपबीती सुनाई. जानिए पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

Barabanki Wedding Viral Video
Barabanki Wedding Viral Video
google news

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने खुशियों के माहौल को मातम और हंगामे में बदल दिया. यहां एक शादी समारोह के दौरान जयमाल के स्टेज पर दूल्हे ने सबके सामने अपनी होने वाली पत्नी (दुल्हन) को लात मार दी. इसके बाद जो हुआ, उसने शादी के जश्न को किसी फिल्मी एक्शन सीन में तब्दील कर दिया. फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और अब वीडियो भी सामने आया है जिसमें दुल्हन सारी कहानी बता रही है.