बाराबंकी में टेस्ट ड्राइव के बहाने लूटी गई महिंद्रा XUV-300, कर्मचारी को चलती कार से फेंका, CCTV आया

Mahindra XUV 300 theft: बाराबंकी में लुटेरों ने कार खरीदने के बहाने एक शोरूम से महिंद्रा की SUV लूट ली. चार युवक टेस्ट ड्राइव के नाम पर कर्मचारी को साथ ले गए और रास्ते में उसे चलती गाड़ी से फेंककर फरार हो गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश कर रही है.

ADVERTISEMENT

barabanki
barabanki
google news

Mahindra XUV 300 theft: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां चार युवकों ने ग्राहक बनकर शोरूम में एंट्री की और टेस्ट ड्राइव के बहाने महिंद्रा की एसयूवी कार लूटकर फरार हो गए. घटना के दौरान शोरूम कर्मचारी को चलती गाड़ी से नीचे धक्का दे दिया गया.