बरेली: डॉक्टर की पत्नी को बिजली मैकेनिक से हुआ प्यार...फिर पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी संग मिलकर बनाया खौफनाक प्लान

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 57 साल के डॉक्टर की पत्नी और उसके बिजली मिस्त्री प्रेमी ने पति को मारने की साजिश रच डाली. इसके लिए उसने दूध में नशीली गोलियां मिलाई, घर के सीसीटीवी बंद किए और फिर उन्हें मारने का प्लान बनाया. हांलाकि, डॉक्टर की किसमत अच्छी थी तो वो बच गए.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
google news

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 57 साल के डॉक्टर की पत्नी और उसके बिजली मैकेनिक प्रेमी पर डॉक्टर की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है. हालांकि, दोनों अपनी योजना को अंजाम देने में नाकाम रहे. डॉक्टर का कहना है कि उसकी पत्नी ने दूध में नशीली दवा मिलाकर उसे पिला दी थी और घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे. इसके बाद उसने अपने बिजली मिस्त्री प्रेमी को शराब पिलाई ताकि मौका मिलते ही हत्या की जा सके. लेकिन डॉक्टर की किस्मत अच्छी रही और वह समय रहते बच गया. फिलहाल ये पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस इसकी जांच में जुटी है.