बरेली की इस जिम में वेट घटाने के नाम पर अकरम और आलम का महिलाओं के साथ डर्टी कांड ! बरामद हुईं शक्तिवर्धनक टैबलेट-सिरिंज और वीडियो
उत्तर प्रदेश के बरेली में जिम के नाम पर चल रहे सनसनीखेज कांड का खुलासा हुआ है. आरोपियों ने महिलाओं को नशीला ड्रिंक पिलाकर अश्लील वीडियो बनाए और ब्लैकमेल किया. पुलिस ने अकरम और आलम को गिरफ्तार कर कई सबूत बरामद किए.
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक AI इमेज के साथ इनसेट में आरोपियों की तस्वीर.
उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाली बेहद शर्मनाक वारदात सामने आई है. यहां एक जिम में वेट घटाने के नाम पर ऐसा गंदा खेल चल रहा था जिसका खुलासा होते ही सबके होश उड़ गए. मौके से पुलिस को जो मिला उसने अकरम और आलम की जिम में चल रहे इस डर्टी कांड को बेनकाब कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से पुलिस को शक्तिवर्धन दवाएं, सिरिंज के अलावा मोबाइल में हैरान करने वाले वीडियो भी मिले हैं.