बरेली में गर्लफ्रेंड के कहने पर पति ने किया पत्नी का कत्ल...पुलिस को गुमराह करने के लिए रची झूठी कहानी, लेकिन 24 घंटे में हुआ गिरफ्तार
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शख्स ने प्रेमिका के कहने पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इस दौरान उसने पुलिस को जांच से भटकाने के लिए एक झूठी कहानी सुनाई. लेकिन जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक रैंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स पर आरोप है कि उसने एक अन्य युवती से अफेयर के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि युवक पहले पत्नी को घूमाने लेकर गया और फिर इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान शख्स ने पुलिस को जांच से भटकाने के लिए एक झूठी कहानी सुनाई. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.