मामी के प्यार में मामा का कत्ल, फिर चचेरी बहन से लव मैरिज कर उसे भी मार डाला, बरेली के अफसर की हैरान करने वाली कहानी

उत्तर प्रदेश के बरेली में पंचायत के बीच हुआ खूनी कांड हर किसी को झकझोर रहा है. पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई बैठक अचानक मौत का मैदान बन गई, जब दामाद ने सास और साले पर हमला कर दिया. आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी अब सामने आ चुका है.

ADVERTISEMENT

UP News (सांकेतिक तस्वीर)
UP News (सांकेतिक तस्वीर)
google news

Bareilly Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक घटना ने पूरे इलाके को हिलकर रख दिया है. यहां एक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी. बातचीत चल ही रही थी लेकिन बीच पंचायत में दामाद ने भरी पंचायत में अपनी ही सास और साले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. घटना में सास और साले की तो मौके पर ही मौत हो गई.