संभल SP केके बिश्नोई की SP पत्नी अंशिका वर्मा को सिपाही ने नहीं किया सैल्यूट तो दे डाली ये सजा
सादे कपड़ों में थाना निरीक्षण पर पहुंचीं बरेली की एसपी अंशिका वर्मा को न पहचान पाने के कारण एक ट्रेनी सिपाही ने सैल्यूट नहीं किया, जिस पर अनुशासनहीनता के तहत कार्रवाई करते हुए एसपी ने उसकी ट्रेनिंग 15 दिन और बढ़ाकर उसे वापस पुलिस लाइन भेज दिया है.
ADVERTISEMENT

SP अंशिका वर्मा
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तैनात एसपी (SP) अंशिका वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हालांकि, इस बार चर्चा उनकी शादी या रिसेप्शन की तस्वीरों की नहीं, बल्कि उनके एक कड़े एक्शन को लेकर हो रही है. दरअसल, एक ट्रेनी सिपाही द्वारा सैल्यूट न करने पर एसपी साहिबा ने उसे दोबारा ट्रेनिंग पर भेजने का फरमान सुना दिया है.