बदायूं की सुरभि यादव के इश्क में पागल हुआ बरेली का फौजी भारत यादव, पत्नी को बड़े खौफनाक ढंग से रास्ते से हटाया!
बरेली में एक फौजी ने अपनी प्रेमिका के दबाव में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. फेसबुक से शुरू हुआ यह रिश्ता अवैध संबंध में बदल गया था. पुलिस जांच में पति और उसकी प्रेमिका दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
ADVERTISEMENT

UP crime
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फौजी ने अपनी प्रेमिका के चक्कर में अपनी ही पत्नी की जान ले ली. सुभाषनगर थाना क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी में हुई इस वारदात में पुलिस ने अब आरोपी फौजी की प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 22 अप्रैल को हुई इस हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने जो खुलासे किए हैं, वे चौंकाने वाले हैं.