बरेली: 8 महीने से नहीं दी सैलरी, पैसे मांगे तो मजदूर महिला पर मालकिन ने बरसाए 11 थप्पड़, वीडियो वायरल

बरेली में एक मालकिन ने मजदूरी के पैसे मांगने पर गरीब महिला को 11 थप्पड़ मार दिए. पीड़िता की बेटी वहां 8 महीने से सफाई का काम कर रही थी, जिसका पैसा बकाया था. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

bareilly
bareilly
google news

उत्तर प्रदेश के बरेली से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां अपनी मेहनत की कमाई मांगना एक मजबूर मां को बेहद भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक रसूखदार महिला, एक गरीब मजदूर महिला को बेरहमी से थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रही है.