बरेली में एकतरफा प्यार में युवक ने पार की लिमिट, युवती ने प्यार ठुकराया तो उसपर तान दिया तमंचा, अब हुआ ये हाल
Bareilly News: बरेली में एकतरफा प्यार में एक युवक ने युवती को पार्क में बुलाकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर तमंचा दिखाया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को रेलवे जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया.
ADVERTISEMENT

bareilly
Bareilly Crime News: बरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को पार्क में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की, आरोप है जब युवती ने विरोध किया तो उसे तमंचा दिखाकर डराने की कोशिश की. अब पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.