पति को हुआ पत्नी के अवैध संबंध का शक, फिर अचानक रात में आया एक शख्स और... बस्ती के युवक की ये कहानी आपको चौंका देगी

Basti Prem Prasang Case: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि पत्नी के कथित प्रेमी ने घर पहुंचकर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे युवक की मौत हो गई. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

प्रेम प्रसंग के शक ने ली पति की जान
प्रेम प्रसंग के शक ने ली पति की जान (सांकेतिक तस्वीर)
google news

Basti Wife Affair Case: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक को अपनी ही पत्नी के कथित अवैध संबंधों का विरोध करने की भारी कीमत चुकानी पड़ी. आरोप है कि युवक पर उसकी पत्नी के कथित प्रेमी ने घर पहुंचकर उसपर लाठी डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में पीड़ित पति बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. अब इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया. अब पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.