UP: रात के 2 बजे शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे इंस्पेक्टर, महिला के ससुराल वालों ने रंगे हाथ पकड़कर कर दिया ये हाल
बस्ती में प्रेम प्रसंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक सीआरपीएफ इंस्पेक्टर को अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया. ससुराल वालों ने पकड़कर जमकर धुनाई की, जिसके बाद अब महिला अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई है.
ADVERTISEMENT

UP Basti News (सांकेतिक तस्वीर)
UP Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक इंस्पेक्टर आधी रात में अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया, लेकिन कुछ ही पलों में उसे प्रेमिका के ससुराल वालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद शुरू हुआ लात घूंसों का दौर. ससुराल पक्ष ने इंस्पेक्टर कि इतनी जबरदस्त पिटाई की कि उनकी नाक तक फट गई चेहरे पर खून के निशान दिखने लगे, हाथ पर भी खून ही खून नजर आने लगा. इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस इंस्पेक्टर को पकड़कर अपने साथ ले गईं. वहीं शादीशुदा प्रेमिका भी इंस्पेक्टर के रहने की जिंद में अड़ी हुई है. फिलहाल अब ये हाई वोल्टेज ड्रामा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.