'साहब मुझे जिंदा कर दीजिए...' कफन ओढ़कर DM के चैंबर के सामने लेट गए इशहाक अली, फिर पता चली उनकी चौंकाने वाली कहानी
Basti Dead Man Declared Alive: यूपी के बस्ती में सिस्टम की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां लालगंज के इशहाक अली 14 साल से खुद को जिंदा साबित करने के लिए भटक रहे हैं. राजस्व विभाग ने उन्हें मृत घोषित कर उनकी जमीन दूसरे के नाम कर दी जबकि वह स्वास्थ्य विभाग से पेंशन ले रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Basti news
Basti news: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां इशहाक अली नाम के एक बुजुर्ग कफन ओढ़कर कलेक्ट्रेट चैंबर के सामने फर्श पर लेट गए. उन्हें इस हालत में देखकर वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़ गए. बुजुर्ग से जब ऐसा करने की वजह पूछी गई तो पूरे दफ्तर में हड़कंप मच गया. इशहाक अली ने अधिकारियों से कहा ''साहब, मुझे कागजों में जिंदा कर दीजिए.'' अब सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक बुजुर्ग को इस तरह कफन ओढ़कर विरोध करना पड़ा? क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी, आइए जानते हैं विस्तार से…