सेहरा बांधकर तैयार थे दारोगा दूल्हा, तभी कार लेकर पहुंचा दुल्हन का प्रेमी और फिर...बस्ती से सामने आया अनोखा मामला!

Basti Wedding Drama: उत्तर प्रदेश के बस्ती में शादी से ठीक पहले बड़ा ड्रामा देखने को मिला, जब दुल्हन का प्रेमी दूल्हे के घर पहुंच गया और जान से मारने की धमकी दे दी. दारोगा दूल्हे ने बारात ले जाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दुल्हन की शादी उसी प्रेमी से करा दी गई. जानिए इस अनोखे मामले की पूरी कहानी और पुलिस जांच का अपडेट.

ADVERTISEMENT

Basti wedding news
Basti wedding news
google news

Basti Wedding News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक ऐसी शादी की चर्चा हो रही है, जिसका अंजाम किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा. यहां एक दारोगा की शादी होने वाली थी, घर में खुशियों का माहौल था और बारात निकलने ही वाली थी, तभी अचानक दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे के घर पहुंचकर खलबली मचा दी. प्रेमी की धमकी के बाद दूल्हे ने बारात ले जाने से मना कर दिया, जिसके बाद अंततः दुल्हन की शादी उसी प्रेमी से करानी पड़ी. आइए विस्तार से जानते है मामले की पूरी कहानी.