यूपी के बस्ती में अजीब मामला, पति ने नहीं धोए बर्तन तो पत्नी ने बुला ली पुलिस, सिंक फुल देखकर भड़की महिला ने पुलिस को बताई गजब कहानी
बस्ती के सोनहा क्षेत्र में एक महिला ने जूठे बर्तन को लेकर पति से विवाद होने पर पुलिस बुला ली. पति द्वारा बर्तन न धोने से नाराज पत्नी ने 112 पर कॉल किया. पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाकर मामला शांत कराया. घटना गांव में चर्चा का विषय बन गई.
ADVERTISEMENT

basti
घर में छोटी-छोटी बात पर झगड़े होते रहते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसी खबर आई है जो सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाए. यहां एक महिला ने सिर्फ इसलिए पुलिस बुला ली क्योंकि उसके पति ने जूठे बर्तन नहीं धोए. यह अजीबोगरीब घटना सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जिसकी चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है.