पहले ₹300, अब हजारों का बिल!... भदोही के ऑटो चालक के घर स्मार्ट मीटर लगने के बाद आया इतना बिजली बिल कि उड़ गए उनके होश

Smart Meter Bill News: उत्तर प्रदेश के भदोही में स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम जनता त्रस्त है. मामूली बकाए पर बिजली गुल होना और बिल का 10 गुना तक बढ़ जाना अब रोज की बात हो गई है. ऑटो चालक से लेकर व्यापारियों तक, हर कोई इस नई 'स्मार्ट' व्यवस्था को 'लूट' का मीटर बताकर पुराने मीटर वापस मांग रहा है.

ADVERTISEMENT

Smart Meter Bill News:
Smart Meter Bill News:
google news

Bhadohi News; उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटर अब जनता के लिए जी का जंजाल बन गए हैं. ताजा मामला भदोही जिले का है. यहां स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों के बिजली बिलों में अप्रत्याशित उछाल आया है. जिस घर का बिल पहले ₹300 आता था वहां अब ₹5000 का बिल पहुंच रहा है. आलम यह है कि लोग बिजली दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं और सिस्टम की सुस्ती ऐसी कि पैसा जमा करने के बाद भी लाइट नहीं आ रही.