UP Election 2027: बिजनौर सीट पर सिर्फ 1445 वोटों का फेर! BJP, RLD और SP की क्यों बढ़ी टेंशन? जानिए पूरा सियासी समीकरण

बिजनौर विधानसभा सीट पर मुस्लिम और जाट वोट बैंक के अलावा OBC और सवर्ण जातियों (सैनी, राजपूत, कश्यप, ब्राह्मण, पाल आदि) का बड़ा और बिखरा हुआ आधार मौजूद है. पिछले चुनावों में जीत-हार का मार्जिन बेहद कम रहने के कारण 2027 में जिस दल के पक्ष में ये वर्ग लामबंद होंगे, उसी की जीत तय होगी.

ADVERTISEMENT

अखिलेश यादव- योगी आदित्यनाथ
अखिलेश यादव- योगी आदित्यनाथ
Google CTA

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही बिजनौर जिले की सदर विधानसभा सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है. बिजनौर सीट उत्तर प्रदेश की उन चुनिंदा सीटों में से एक है, जहां हार-जीत का अंतर बेहद कम रहा है और हर चुनाव में मुकाबला आखिरी राउंड तक सांसें थमा देने वाला साबित होता है.