शादी की फर्स्ट नाइट पर दुल्हन ने किया ऐसा काम कि दूल्हा पहुंच गया थाने, बिजनौर का हैरान करने वाला मामला
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां सुहागरात वाली रात एक दुल्हन अचानक ससुराल से गायब हो गई. इससे दूल्हे के होश उड़ गए. इसी बीच दुल्हन की तलाश की गई तो वो गांव के बाहर रास्ते पर मिली. इसके बाद मामला पुलिस थाने पहुंच गया. यहां पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने दूल्हे के होश उड़ा दिए.
ADVERTISEMENT

सुहागरात की रात दुल्हन अचानक हुई फरार! (सांकेतिक तस्वीर)
Bijnor News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से सुहागरात वाले दिन दूल्हे के भागने का मामला थमा नहीं था कि इस बीच बिजनौर से एक और नया मामला सामने आ गया. लेकिन इस बार दूल्हा नहीं सुहागरात वाले दिन दुल्हन फरार हो गई. जैसे ही ये बात दूल्हे को पता चली तो उसके होश उड़ गए. उसने तुरंत इसकी जानकारी घर परिवार वालों को दी. इसके बाद सभी लोग दुल्हन की तलाश में जुट गए. काफी खोजबीन के बाद दुल्हन पास के गांव के बाहर रास्ते पर मिल गई. इसके बाद मामला थाने पहुंच गया. यहां दुल्हन ने जो बताया उसे सुनकर दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई.