12 सेकंड में 6 मारे थप्पड़… बिजनौर में दारोगा संजय कुमार यादव ने युवक को सरेआम पीटा, कैमरे में कैद हुई क्रूरता, देखें वीडियो

Bijnor Daroga Viral Video : उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सामने आया एक 12 सेकेंड का वीडियो पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. मंडावली थाना क्षेत्र में तैनात दारोगा संजय कुमार यादव युवक को बेरहमी से थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है और जांच शुरू कर दी गई है.

ADVERTISEMENT

Bijnor Daroga Viral Video
Bijnor Daroga Viral Video
google news

Up Police Controversy : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दारोगा का युवक को थप्पड़ मारते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में थाना मंडावली क्षेत्र की भागूवाला चौकी पर तैनात दारोगा संजय कुमार यादव एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. अब इस घटना का पुलिस के उच्च अधिकारियों ने संज्ञान लिया है और मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं.