बिजनौर में हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही कर रहे थे अश्लील हरकत, वीडियो हुआ लीक तो मचा हड़कंप, एसपी ने लिया ये एक्शन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक अश्लील वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. मामले में महिला सिपाही और हेड कांस्टेबल को तत्काल सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

Bijnor viral video
Bijnor viral video: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से पुलिस महकमे से जुड़ी हुई एक शर्मनाक घटना सामने आई है. मामला बिजौर के रेहड़ थाने का है. यहां तैनात एक पुरुष हेड कांस्टेबल और एक महिला सिपाही के कथित कई अश्लील वीडियो सामने आए. एक दो नहीं इस घटना की कई वीडियो सामने आई हैं. इन वीडियो के सामने आने के बाद से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है. वहीं आम जनता के बीच भी तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. वहीं, मामले में एक्शन लेते हुए हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है.